Edition

सतना में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 350 पाव जब्त; चालक गिरफ्तार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह बचवई मोड़ के पास एक मारुति स्विफ्ट कार से 63 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की। तलाशी के दौरान कार से 300 पाव देशी प्लेन और 50 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। टीम ने कार चालक दीपेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया।

 

जब्त शराब की कीमत करीब 27,750 रुपए बताई गई है, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल कार की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है। विभाग ने शराब और कार समेत कुल 4 लाख 27 हजार 750 रुपए का सामान जब्त किया है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब शराब के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य की जांच की जा रही है। विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

#Satna #MadhyaPradesh #IllegalLiquor #ExciseDepartment #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!