रीवा में नदी से हाथ बंधा हुआ नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में काफी दिनों तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह कंकाल में बदल गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक तौर पर कंकाल के हाथ बंधे मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने कंकाल की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
#रीवा #रीवान्यूज #RewaNews #रीवा_क्राइम #CrimeNews #नरकंकाल #हत्या_की_आशंका #मध्यप्रदेश #MPNews #क्राइम_न्यूज #पुलिस_जांच #सनसनी #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #विंध्य #विंध्यन्यूज #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni #साहससचकहनेका









