Edition

पवन खेड़ा के हिजाब बयान पर पूनावाला का हमला, बोले- कांग्रेस ने किया सेल्फ गोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
 अब ये हाल है कांग्रेस पार्टी के मीडिया हेड का। मोदी जी को टारगेट करने के चक्कर में सफेद बाल वाला। आपको पता है किसकी बात कर रहा हूं। उसने जाकर सेल्फ गोल ही कर दिया। अपने ही वोट बैंक को ठोक दिया।

गंदगी, गरीबी, टूटी-फूटी सड़कें
ऐसा नहीं है कि बीजेपी को सभी तरह के हिजाब पसंद नहीं हैं। खासतौर पर वो वाले जो मीदी की नाकामियों को छुपाते हैं। और उसके बाद दिखा रहे हैं गंदगी, गरीबी, टूटी-फूटी सड़कें, जिनकों कवर किया जा रहा है। तो पवन खेड़ा के हिसाब से अब हिजाब जिसे ये डिग्निटी, आईडेंटिटी और महिलाओं की पसंद का एक सिंबर बताते थे वो दरअसल गंदगी छिपाने के लिए या कुछ ऐसा जो नहीं दिखना चाहिए वो सब छुपाने के लिए है।

कुरान में कई बार जिक्र- पूनावाला
शहजाद पूनावाल ने आगे कहा कि हिजाब का तो कुरान में कई बार जिक्र है कांग्रेस के मुताबिक ये तो महिलाओं की पसंद और उनके शरीर से संबंधित है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अब हिजाब की तुलना उस चीज से कर रही है, जिससे की गंदगी को छुपाया जा सके। यानी की महिलाओं की तुलना कचरे से की जा रही है। इसलिए तो शायद सफेल बाल वाले ने पहले लिखा था कि क्या मैं इसे पोस्ट कर सकता हूं। अगर इस ट्वीट को लेकर भी पूछ लेते तो कांग्रेस की तरफ से जवाब न ही आता। अब तो उन्होंने अपने ही वोटबैंक को ठोक दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स की हकीकत दिखाई
पूनावाला ने आगे कहा कि अब पवन खेड़ा जी ने हिजाब की बात की है तो ये तस्वीर देखिए 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की है, क्या आप इसको भी हिजाब कहेंगे और ये वाली तस्वीर भी देखिए। देखिए कैसे मुंह छुपाया जा रहा है, ये भी हिजाब है क्या। खैर छोड़िए, कांग्रेस पार्टी ने तो सेल्फ गोल कर लिया और उसने यही उम्मीद भी की जाती है। अपने ही वोट बैंक को ठोक दिया। अब तो मुस्लिम समुदाय भड़का हुआ है। वो कह रहे हैं कि ये कांग्रेस वाले हमारी धर्मिक पहचान को निशाना बना रहे हैं और ऐसा काम तो बीजेपी ने भी नहीं किया था। गजब है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!