Edition

बाढ़ राहत में रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ ने चित्रकूट में संभाली कमान, हजारों परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना/चित्रकूट। बाढ़ आपदा के बीच समाजसेवी एवं ब्राह्मण एकता समन्वय समिति के संरक्षक पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ का राहत अभियान सतना से आगे बढ़कर चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गया है।

शिवा ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित गांवों पिंडरा, गदौली और बरुआ में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

अभियान के तहत हजारों बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सूखा राशन और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। राहत किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, वॉशिंग पाउडर और खाद्य तेल शामिल हैं।

इससे पहले सतना विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में भी भोजन, कपड़े, तिरपाल और साड़ियों सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

पिंडरा में राहत सामग्री वितरण के दौरान पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं होती, राहत अभियान जारी रहेगा।

वितरण के दौरान समिति के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!