Edition

मैहर में दो दिन से लापता व्यक्ति का तालाब में मिला शव, मछुआरों ने पुलिस को दी सूचना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में दो दिन से लापता व्यक्ति का जलाशय में मिला शव, मछुआरों ने दी पुलिस को सूचना..

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में गुरुवार सुबह जलाशय में एक व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रजनीश मिश्रा निवासी सेमरिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रजनीश मंगलवार सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों और मछली पकड़ने वाले लोगों ने जलाशय में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

#मैहर #Maihar #रामनगर #सेमरिया #लापता #शवमिला #जलाशय #पुलिसजांच #MaiharNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!