मैहर सीमेंट प्लांट में हादसा, बैरियर टूटने से नीचे गिरे ठेका श्रमिक की मौत..

मैहर के सीमेंट प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में 50 वर्षीय ठेका श्रमिक संतराम रावत की मौत हो गई। गुरुवार को प्लांट में काम करते समय अचानक बैरियर टूट गया, जिससे संतराम ऊपर से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के अधिकारी, ठेकेदार और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची।
बताया गया कि संतराम रावत ठेकेदार के अधीन काम करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बैरियर किन परिस्थितियों में टूटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के शव का मैहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की जा रही है।
#मैहर #Maihar #सीमेंटप्लांट #हादसा #श्रमिककीमौत #ठेकाश्रमिक #SatnaNews #MaiharNews #MadhyaPradeshNews #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni









