Edition

जंगल में हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र के खनगढ़ इलाके के जंगल में एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टीकर गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के संदेह में सियाशरण दहिया और अश्वनी दहिया को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक राहुल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट सहित दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह पूर्व में जिला बदर भी रह चुका था और उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह और सियाशरण दहिया के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी दोनों के बीच मारपीट का विवाद सामने आया था। इसी रंजिश के चलते खनगढ़ के जंगल में राहुल सिंह पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वास्तविक वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

बाइट- प्रेम लाल कुर्बे, एडिशनल एसपी, सतना।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!