Edition

पन्ना में स्ट्रीट डॉग का आतंक: 4 साल की बच्ची को नोंचा, बिल्ली को बचाने गई थी मासूम; चेहरे पर गहरे घाव…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में स्ट्रीट डॉग का हमला: 4 साल की बच्ची को नोंचा, बिल्ली को बचाने पहुंची थी मासूम; चेहरे पर गहरे घाव..

पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर में एक स्ट्रीट डॉग ने 4 साल की बच्ची रुहानिका पर हमला कर दिया। बच्ची ने कुत्ते के जबड़े में दबी बिल्ली को बचाने की कोशिश की थी। इसी दौरान कुत्ते ने बिल्ली को छोड़कर बच्ची के चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे पर गहरे घाव हो गए।

बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लोगों को देखकर कुत्ता भाग गया। घायल बच्ची को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती इलाज के बाद उसे सतना के बिरला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बच्ची को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है।

बच्ची के पिता राकेश रजक वन विभाग में चौकीदार (वन रक्षक) के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद इलाके में स्ट्रीट डॉग को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!