सतना। मतदाता सूची में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस ने धवारी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने कहा कि आज हम यहां किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की रक्षा के लिए खड़े हैं।









