Edition

दुबई से सतना पहुंची महिला, पति की तलाश में महिला थाने पहुंची, बोली- पति को छिपाकर रखा गया……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दुबई निवासी असविंदर कौर अपने पति सुनील ठाकुर को तलाशते हुए सतना पहुंचीं और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उनके पति दुबई से सतना आ गए हैं और उन्हें उनकी मां के साथ उनकी बहन के घर पर छिपाकर रखा गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच और पति की तलाश शुरू कर दी है।

असविंदर कौर के मुताबिक वह वर्ष 2020 से सुनील ठाकुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इसके बाद 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के एक गुरुद्वारे में परिवार की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। महिला का कहना है कि उनका पहले तलाक हो चुका है और वह अपने पति से करीब 12 साल बड़ी हैं। इन सभी बातों की जानकारी पति और उनके परिवार को पहले से थी, जिसके बाद दोनों ने शादी की।

महिला ने बताया कि शादी के बाद दोनों दुबई में साथ रह रहे थे और 31 जुलाई तक वह पति के साथ थीं। इसके बाद उनके पति दुबई से सतना आ गए। महिला का दावा है कि वह लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पति से बात नहीं हो पा रही है। जानकारी मिलने पर वह उन्हें तलाशते हुए सतना पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसके पति को सतना में कहीं छिपाकर रखा गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति कहां हैं और महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!