Edition

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक विक्रम सिंह, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बांटी राहत सामग्री….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना/रामपुर बाघेलान। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों का विधायक विक्रम सिंह ने दौरा किया। कोटर तहसील के रेहुंटा, किचवरिया, रजरवार, इटौर, मैनपुरा, सेमरी और देवरा नंबर-1 में पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा और प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेते हुए सर्वे की कार्रवाई की गई।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों और रोजमर्रा की सामग्री के नुकसान का मौके पर सर्वे कराकर शासन के नियमानुसार राहत एवं क्षतिपूर्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्रभावित लोगों के लिए विधायक द्वारा निजी खर्च से कोटर के आशीष वाटिका पैलेस और गोरइया के राजविलास पैलेस में आश्रय केंद्र भी बनाए गए हैं। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के ठहरने के साथ भोजन की व्यवस्था की गई है।

 

विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार, प्रशासन और उनकी पूरी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले का प्रभावित गांवों तक पहुंचना राहत कार्य को गति देने वाला कदम है। फिलहाल जरूरत इस बात की है कि प्रभावित परिवारों को भोजन, सुरक्षित आश्रय और नुकसान के अनुसार शासन की राहत समय पर उपलब्ध हो।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!