चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित बस्तियों में राहत कार्य जारी हैं। विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्यों में शामिल हुए। उनकी टीम ने शिविर लगाकर प्रभावित परिवारों को ताजा भोजन और फूड पैकेट किए वितरित…
तीर्थवानी ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों को भोजन बांटा और प्रभावित परिवारों से उनकी जरूरतों की जानकारी ली। बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री का संकट बना हुआ है।

संजय तीर्थवानी बाढ़ की शुरुआत से ही चित्रकूट में रहकर राहत कार्यों में जुटे हैं। उनका कहना है कि स्थिति सामान्य होने तक जरूरतमंदों तक भोजन और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
प्रभावित बस्तियों में राहत कार्यों के दौरान प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की टीमें भी लोगों तक मदद पहुंचाने में लगी हैं।










