Edition

स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार और समाज की खुशहाली के लिए आवश्यक है। रक्षाबंधन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। 

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, समय पर उपचार, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी याद दिलाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!