Edition

महंगाई के विरोध में मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहनकर जताया विरोध ## एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंगाई के विरोध में मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहनकर जताया विरोध..

मैहर। पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला, हाथ में चाय की केतली और खाली गैस सिलेंडर लेकर घंटाघर चौक से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर एसडीएम की मौजूदगी नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद एसडीएम दिव्या पटेल के पहुंचने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया। मौके पर तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, प्याज, खाद्य तेल और चीनी के बढ़ते दामों का असर सीधे रसोई के बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं और ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण की मांग की।

प्रदर्शन में रमेश प्रजापति, प्रभात द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

#मैहर #कांग्रेस #महंगाई #Protest #MadhyaPradesh #MaiharNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!