Edition

ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार , सतना GRP ने मोबाइल-नकदी के साथ दबोचा, कई शहरों में दर्ज हैं चोरी के मामले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, सतना GRP की कार्रवाई…

सतना। जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने के आरोप में एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नितिन यादव उर्फ सोनू करिया (26), निवासी महावीर नगर, मानिकपुर, चित्रकूट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जीआरपी थाना सतना में अपराध क्रमांक 410/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस और अपराध क्रमांक 412/26 के तहत धारा 305(सी) बीएनएस में मामले दर्ज हैं।

जीआरपी के अनुसार, आरोपी ट्रेन और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों के मोबाइल और सामान पर नजर रखता था। मौका मिलते ही वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जांच के दौरान उसके खिलाफ अलग-अलग रेल थाना क्षेत्रों में दर्ज पुराने मामलों की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक नितिन यादव के खिलाफ जीआरपी जबलपुर, कटनी, पिपरिया, सागर, नागपुर, भोपाल और इटारसी समेत कई स्थानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग शहरों में रेल यात्रियों को निशाना बना रहा था।\

फिलहाल आरोपी रिमांड पर है और पुलिस उससे अन्य चोरी की वारदातों तथा बरामद सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कुछ और मामलों का खुलासा हो सकता है।

#सतना #GRP #रेलवेपुलिस #चोरी #RailwayCrime #SatnaNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!