Edition

स्टाफ को बातों में उलझाकर शोरूम से कपड़े लेकर फरार हुईं 3 महिलाएं ,सतना में चोरी की वारदात CCTV में कैद, महिलाओं ने एक-एक कर समेटा सामान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन की भीड़ में शोरूम से कपड़े चोरी का आरोप, 3 महिलाएं CCTV में कैद….

सतना। रक्षाबंधन से पहले बाजार में बढ़ी भीड़ के बीच हनुमान चौक स्थित साईं ड्रेसेस में तीन महिलाओं पर कपड़े चोरी करने का आरोप लगा है। बुधवार को हुई घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दुकान संचालक ने फुटेज सामने आने के बाद अन्य व्यापारियों और ग्राहकों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंचीं और कपड़े देखने के बहाने कर्मचारियों को सामान दिखाने में व्यस्त रखा। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला कुछ कपड़े लेकर गाड़ी देखने का बहाना बनाकर बाहर निकल गई। इसके बाद उसकी दोनों साथी महिलाएं भी बारी-बारी से कथित तौर पर कपड़े लेकर शोरूम से निकल गईं।

महिलाओं के जाने के बाद दुकान संचालक को सामान कम होने का शक हुआ। CCTV फुटेज खंगालने पर तीनों महिलाएं कथित तौर पर कपड़े लेकर बाहर जाती दिखाई दीं। इसके बाद संचालक ने फुटेज सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरे दुकानदारों को सावधान किया।

दुकान संचालक सागर चौरसिया के अनुसार, महिलाओं का पहनावा और हुलिया सामान्य होने के कारण शुरुआत में किसी को संदेह नहीं हुआ। उन्होंने फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#सतना #CCTV #चोरी #साईं_ड्रेसेस #हनुमान_चौक #SatnaNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!