Edition

सितंबर-अक्टूबर में रेल सफर से पहले देखें लिस्ट, 18 ट्रेनें रद्द; उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव
 त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग को लेकर नान-इंटरलाकिंग कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

कौन सी ट्रेन कब प्रभावित रहेगी?
इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा एक, दो, चार, पांच, छह, सात, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों में रद रहेगी। जबकि बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा एक, दो, तीन, चार, छह, सात, आठ, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद रहेगी।

एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर और सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक अक्टूबर को रद रहेगी। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस एक व 13 अक्टूबर, 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस दो व 14 अक्टूबर, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद रहेगी।

हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो 13 अक्टूबर तथा सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो 14 अक्टूबर को रद रहेगी। वहीं आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस एक अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा एक और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!