सतना में मकान से 61 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; सप्लायर फरार…

सतना के नागौद थाना पुलिस ने चटाई मोहल्ला स्थित एक मकान में दबिश देकर 61 लीटर अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से गोपाल साहू उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया, जबकि शराब सप्लाई करने का आरोपी आदर्श सिंह फरार है। कार्रवाई में 300 पाव देशी प्लेन और 45 पाव गोवा व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 32,850 रुपए बताई गई है। पूछताछ में गोपाल ने शराब 11 हजार रुपए में खरीदने की बात कही। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सप्लायर की तलाश जारी है।
#Satna #Nagod #SatnaPolice #IllegalLiquor #MPNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni









