Edition

हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नरेला, मंत्री विश्वास सारंग की अगुवाई में निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल 

सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति से सराबोर नरेला विधानसभा का वातावरण उस समय भक्तिमय हो उठा, मंत्री श्री विश्वास सारंग की अगुवाई में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। सवारी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। स्टेशन क्षेत्र से अशोका गार्डन तक निकली भव्य सवारी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। सवारी के मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। जगह-जगह धार्मिक वातावरण, भक्ति संगीत और भगवान शिव के जयकारों ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।

इस अवसर पर मंत्री सारंग ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। बाबा महाकाल की शाही सवारी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में बाबा महाकाल की शाही सवारी में जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ हजारों लोग शामिल हुए, वह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को दर्शाता है। बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि की ओर आगे बढ़े, यही कामना है।

शाही सवारी के दौरान पूरा मार्ग भगवा ध्वजों, पुष्पवर्षा और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से सजा नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने इस आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!