रंगोली, आरती और गीत-संगीत के बीच मनाया रक्षाबंधन, भाइयों ने बहनों को भेंट किए उपहार…..
सतना। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘उपकार हम हैं’ सोसायटी की बहनों और रोट्रेक्ट क्लब सतना के भाइयों ने स्नेह, अपनत्व और भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की। उपकार की बहनों ने रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की कलाई पर राखी बांधकर इस आत्मीय रिश्ते को निभाया। यह स्नेह की परंपरा पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है।
कार्यक्रम में बहनों ने रंगोली सजाकर भाइयों का स्वागत किया। आरती उतारी गई और भाई-बहन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा। केक काटकर खुशियां साझा की गईं।
रोट्रेक्ट क्लब सतना के अध्यक्ष अमन अग्रवाल, सचिव कौशिक पारेख, कोषाध्यक्ष प्रखर गुप्ता सहित पूरी टीम ने बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर उपकार संस्था से ज्योति चौरसिया, मधु बेदी, रुचिका खेरा, रीमा कैला, वंदना नैयर, सोनिया जॉली, सीमा बदेरिया, नीता खन्ना सहित संस्था की सदस्य मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम में अपनापन, खुशी और भावुकता का माहौल रहा। दस वर्षों से चली आ रही यह परंपरा रक्षाबंधन के पर्व को रिश्तों की सच्ची गर्माहट से जोड़ती नजर आई।