Edition

यमुनानगर में अवैध कब्जों पर कसेगा शिकंजा, 76 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर भी मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 यमुनानगर
अवैध निर्माण, कब्जों, लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों, 76 कॉलोनियों के नियमितीकरण तथा सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों पर कार्रवाई करने को लेकर मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में होने वाले अवैध निर्माण और कब्जों पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें। अवैध निर्माण व कब्जे मिलने पर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी किए।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध निर्माण को सील करने व तोड़ने की कार्रवाई करें। उन्होंने लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों से संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को कहा गया कि पात्र लोगों के मामलों का रिकॉर्ड जांच कर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मौके पर कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, एडीए भव्य गोयल, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, रघुबीर सिंह, प्लानिंग एक्सपर्ट आशीष सांगवान, सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, राजेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

कॉलोनी सीमा निर्धारण के लिए पार्षद की मौजूदगी में करें सर्वे
बैठक के दौरान वर्ष 1996 में तकनीकी त्रुटि के चलते अनअप्रूव्ड की श्रेणी में रह गईं 76 कॉलोनियों के नियमितीकरण व सीमा निर्धारण को लेकर किए जा रहे सर्वे के बारे में भी निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों से अपडेट ली, साथ ही सर्वे में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में कुछ कॉलोनीवासी सहयोग नहीं कर रहे है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!