Edition

बाबूपुर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी से अधिक अवैध शराब जब्त, 1015 नग देसी-विदेशी मदिरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; करीब 1.18 लाख रुपये की शराब जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1015 नग देसी एवं विदेशी मदिरा जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 182.70 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,18,725 रुपये है।

कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में 9 अगस्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर वृत्त नागौद प्रभारी संजय साकेत के नेतृत्व में आबकारी टीम ने बाबूपुर निवासी जयपाल सिंह के मकान पर दबिश दी। पंचों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान गोवा विदेशी मदिरा के 710 नग और देसी प्लेन मदिरा के 215 नग बरामद किए गए।

मामले में रक्षा सिंह और जयपाल सिंह, दोनों निवासी बाबूपुर, को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में आबकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!