Edition

सतना-सेमरिया मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सतना-सेमरिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, सिजहटा निवासी योगेन्द्र आदिवासी मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी सरला के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। नउआ की अहरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि योगेन्द्र के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!