Edition

सतना स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कर्मचारी से मारपीट, 20 मिनट तक अफरा-तफरी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार रात करीब 10 बजे एक होटल में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक युवती और उसके भाई ने होटल कर्मचारी की पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा। यह हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया। बताया जा रहा है कि युवती के पिता शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल के बाद युवती अपने भाई के साथ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित होटल में खाना लेने पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल कर्मचारी से कहासुनी हो गई।

युवती का आरोप है कि विवाद के दौरान कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उसने और उसके भाई ने कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक चले विवाद के बाद होटल कर्मचारी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से चले गए।

गौरतलब है कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी चौकी मौजूद है, लेकिन पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!