Edition

सतना में कुएं में उतरे युवक की जहरीली गैस से मौत, बचाने गया ग्रामीण भी हुआ बेहोश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में कुएं में जहरीली गैस से युवक की मौत, बचाने उतरा ग्रामीण बेहोश….

सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दना में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा एक ग्रामीण भी बेहोश हो गया। घायल का सिविल अस्पताल उचेहरा में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम उर्दना निवासी निरेंद्र सिंह उर्फ निरु (39) कुएं में गिरी टीन निकालने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया और वे अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

इसी दौरान गांव के राजा कोल रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल उचेहरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक का शव सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर बिना सुरक्षा उपकरणों के बंद और गहरे कुओं में उतरने के खतरों को उजागर करती है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना नीचे न उतरने की अपील की है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!