Edition

सतना में छात्राओं से दरिंदगी, विरोध करने पर ब्लेड से किया हमला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छेड़छाड़ का विरोध किया तो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, दो घायल, आरोपी फरार…….

सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो छात्राओं के हाथों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, धवारी निवासी चार छात्राएं रोज की तरह शुक्रवार सुबह अपने घर से प्रेमनगर स्थित स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार चार युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

छात्राओं ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। विरोध से नाराज एक आरोपी ने ब्लेड निकालकर छात्राओं पर हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्राओं के हाथों में चोटें आईं। छात्राओं के शोर मचाते ही चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद छात्राएं घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने स्कूल आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!