Edition

दिनदहाड़े फायरिंग! रास्ता पूछते ही गल्ला व्यापारी को मारी गोली, CCTV में कैद वारदात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला, रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली,CCTV में कैद हुई वारदात….

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में मंगलवार रात एक गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को रोका और फिर पिस्टल से गोली मारकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे गल्ला व्यापारी संदीप गुप्ता अपने घर के पास एक चबूतरे पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और हनुमंता जाने का रास्ता पूछा। संदीप जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगे, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बैग से पिस्टल निकाली और उन पर फायर कर दिया।

गोली संदीप गुप्ता की आंख और कान के बीच लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल संदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गोली आंख और कान के बीच लगी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रूट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमले के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!