Edition

फर्जी पुलिस कार से अवैध शराब की तस्करी का खुलासा, ₹2.87 लाख की खेप बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। आबकारी विभाग ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘पुलिस’ का स्टीकर लगी एक कार से 15 पेटी अवैध शराब जब्त की है।

 

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कार पर ‘पुलिस’ का स्टीकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहे थे, ताकि जांच के दौरान किसी को उन पर संदेह न हो।
सहायक आबकारी आयुक्त सुरेन्द्र कुमार उरांव ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर सतना सर्किल क्रमांक-1 के प्रभारी नीलेश गुप्ता और सर्किल क्रमांक-2 के प्रभारी राकेश अवधिया की संयुक्त टीम ने सतना-पन्ना हाईवे स्थित बगहा मोड़ पर नाकाबंदी की।


नाकाबंदी के दौरान एमपी 19 सीबी 4296 नंबर की ‘पुलिस’ स्टीकर लगी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की पिछली सीट और डिग्गी से 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
मौके से सौरभ उर्फ धनराज पुत्र विजय सिंह गहरवार (30), निवासी भरहुत नगर तथा विशाल पुत्र गिरजाशरण शुक्ला (30), निवासी सिद्धार्थ नगर, कोलगवां को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब ले जाने की बात स्वीकार की।

आबकारी विभाग ने करीब ₹2.87 लाख मूल्य की अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को केंद्रीय जेल भेज दिया गया। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!