Edition

मंदिर से चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, मूर्ति, गदा और नशीली कैप्सूल जब्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेरमाई मंदिर चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार, अष्टधातु की मूर्ति, गदा और 90 नशीली कैप्सूल बरामद…

सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने खेरमाई मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति, गदा और 90 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 24-25 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश ने खेरमाई मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर की ग्रिल काटकर अंदर रखी अष्टधातु की मूर्ति और गदा चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान सुनील गुप्ता उर्फ रोहन केशरवानी (18 वर्ष), निवासी लखन चौक, टिकुरिया टोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल भी जब्त कीं। उसकी निशानदेही पर अंधेरी पुलिया के पास एक थैले में छिपाकर रखी गई चोरी की अष्टधातु की मूर्ति और गदा बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!