Edition

सतना में पुलिस वाहन में तोड़फोड़ पर केस दर्ज, NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिले में कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस के सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक तथा दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में शनिवार रात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी सीएसपी डीपी सिंह चौहान और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रवेंद्र द्विवेदी सरकारी वाहनों पर चढ़ गए और उनमें तोड़फोड़ की। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनकी जांच शुरू की।

जांच के दौरान फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई। प्रारंभिक जांच में अनश खान, रूपेश गुप्ता, किस्सू कुशवाहा और कुसाग्र खरे सहित अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!