Edition

हरियाणा के कई जिलों में होगी तेज बारिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार.

प्रदेश के 15 जिलों में शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई। जिलों में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के चलते मौसम सुहावना बना रहा। मानसून के सक्रिय होने के बाद 27 जुलाई के बाद फिर से तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कारण है कि मानसून टर्फ के उत्तर की तरफ बढ़ने से नमी वाली हवाएं आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से बदलाव हो सकता है। अभी हर रोज हल्की बूंदाबांदी या वर्षा हो रही है। इससे मौसम सुहावना बना है। दिन के समय धूप निकलने से उमस जरूर बढ़ी है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की ओर जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं-कहीं बारिश हो रही है।

अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 27 जुलाई से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।

वर्षा की चेतावनी
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!