भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत छह जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। भास्कर लक्षाकार को इंदौर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नीरज मंडलोई को उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) की जिम्मेदारी भी दी गई है। रायवेंद्र सिंह को वन विभाग का प्रमुख सचिव तथा संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इन 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर
रतलाम – अजय कटेसरिया
शहडोल – मिश्रा सिंह
अनूपपुर – रत्नाकर झा
खरगोन – गुरु प्रसाद
मंदसौर – दिव्यांक सिंह
आगर मालवा – डॉ. शेर सिंह मीना
सरकार ने कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल आगामी विकास योजनाओं, निवेश परियोजनाओं और सरकारी कार्यों को गति देने की रणनीति का हिस्सा है।
#मध्यप्रदेश #IASTransfer #MPNews #Collector #Bhopal #MohanYadav #BreakingNews #HindiNews #रेवांचल_रोशनी #साहस_सच_कहने_का









