Edition

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 स्टेशन आज भी बंद, इन दो स्टेशनों पर मिलेगा इंटरचेंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. ये स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

ये 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

बता दें, गुरुवार को भी सेंट्रल दिल्ली यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने के बाद और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। 

यात्रियों ने बताया कि मेट्रो बंद होने के चलते उनके सफर में कम से कम 40 से 45 मिनट अधिक लग गए. शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी. बसों में भारी भीड़ देखने को मिली, सार्वजनिक परिवहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबे रास्तों का प्रयोग करना पड़ा। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!