Edition

छतरपुर,PM श्री स्कूल में घुसकर अज्ञात युवक ने की तोड़फोड़, CCTV में कै….द हुई पूरी वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छतरपुर,PM श्री स्कूल में घुसकर अज्ञात युवक ने की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई पूरी वारदा।

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित PM श्री

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने स्कूल परिसर में घुसकर शौचालय में लगे वॉशबेसिन, यूरिनल सहित अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, घटना शाम के समय की है। आरोपी युवक स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ और कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद शौचालय का ताला तोड़कर अंदर पहुंचा। इसके बाद उसने वहां लगे वॉशबेसिन, यूरिनल और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रबंधन ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल परिसर में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। लगातार हो रही तोड़फोड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए थे। इस बार पूरी वारदात कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिससे आरोपी की पहचान में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और CCTV फुटेज भी सौंप दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

#Chhatarpur #PMShriSchool #SchoolVandalism #MadhyaPradesh #CCTV #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!