Edition

ढाबे में लूट-मारपीट करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‏सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने रामपथगमन बाइपास स्थित आशीर्वाद ढाबे में लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 जून की रात की है। आशीर्वाद ढाबे में कार्यरत पुष्पराज दाहिया (30) निवासी लोहरौरा के साथ यश सिंह उर्फ यशवर्धन (20), कार्तिक सिंह उर्फ छोटू, रिशु सिंह, आदित्य सिंह तथा उनके अन्य साथियों ने पहले गाली-गलौज की और पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी कार्तिक सिंह को गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी यश सिंह उर्फ यशवर्धन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!