भोपाल। सचिवालय में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में सेवा सेतु अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने भी सहभागिता की। इस दौरान 3 और 4 अक्टूबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले लाभार्थी शिविरों की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सेवा सेतु अभियान के तहत 3 अक्टूबर को प्रत्येक विकासखंड तथा 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लाभार्थी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और शिविरों की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। वहीं, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने बैठक में विंध्य क्षेत्र से जुड़े विषयों और अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।









