Edition

दतिया उपचुनाव: ट्रैक्टर पॉलिटिक्स ने पकड़ा जोर, भाजपा-कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब सिर्फ सभाओं और भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नेताओं के अलग-अलग अंदाज भी चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘ट्रैक्टर पॉलिटिक्स’ खूब सुर्खियां बटोर रही है।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के भतीजे नितिन तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राम लमायचा में किसान निर्मल यादव के साथ खेत में ट्रैक्टर चलाते और धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नितिन किसानों के साथ श्रमदान करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो की तुलना एक दिन पहले सामने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वीडियो से की जा रही है। जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान किसान के खेत में ट्रैक्टर चलाकर किसानों से संवाद किया था।

लगातार सामने आ रहे इन वीडियो के बाद दतिया की चुनावी फिजा में ‘ट्रैक्टर पॉलिटिक्स’ चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसान वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए दोनों प्रमुख दल नए और अलग-अलग तरीकों से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

हालांकि चुनाव प्रचार के इन अनोखे तरीकों का वास्तविक असर कितना पड़ेगा, इसका फैसला आखिरकार दतिया की जनता मतदान के दिन करेगी।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!