Edition

बच्चों के भविष्य के लिए आया हूं… जंतर-मंतर पर घायल अनिल सिंह का भावुक वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए मऊगंज निवासी अनिल सिंह का एक और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनिल सिंह अपने परिवार और बच्चों का जिक्र करते हुए भावुक नजर आते हैं।

अनिल सिंह कहते हैं, “मैं अपने बच्चों को मऊगंज में छोड़कर आया हूं। मेरे घायल होने की खबर सुनकर मेरा बच्चा खाना तक नहीं खा रहा था। मैंने फोन पर उसे समझाया, तब जाकर उसने खाना खाया। मैं एक पिता हूं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर आया हूं।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

इससे पहले जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अनिल सिंह के घायल होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है और कई राजनीतिक नेताओं व सार्वजनिक हस्तियों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

हालांकि, वायरल वीडियो में अनिल सिंह द्वारा कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!