Edition

रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमरिया. 
उमरिया पुलिस महकमे के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का अवसर लेकर आया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर के रूप में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश पांडे को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) बनाया गया। विभाग में उनकी ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के सम्मान में यह पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने औपचारिक रूप से दिनेश पांडे के कंधों पर उप निरीक्षक के नए सितारे लगाए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जैसे ही पदोन्नति की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिनेश पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहयोगियों ने कहा कि दिनेश पांडे अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और जिम्मेदार कार्यशैली के कारण हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सम्मानित रहे हैं।

इस पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। दिनेश पांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!