Edition

सीधी में सर्पदंश से शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में सर्पदंश से शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 

सीधी। जिले की कुशमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करेल के मच्छरकटा निवासी एवं केशलार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव (38) की सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

परिजनों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात देवेंद्रनाथ यादव अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उन्हें बिस्तर पर ही एक जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्रनाथ यादव मिलनसार, शांत स्वभाव और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और अपने व्यवहार के कारण क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे।

देवेंद्रनाथ यादव अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह का संकट खड़ा हो गया है। पूरे क्षेत्र में लोग शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!