Edition

पंजाब में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर अर्शी-गुरशरण दबोचे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरनाला.

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे महलकलां में थाना महलकलां पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया जिनसे अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। थाना महलकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह व काउंटर इंटेलीजेंसी टीम मिली गुप्त सूचना के आधार पर महल कलां से आने वाले मार्ग पर पुराने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रहे थे।

इसी दौरान एक वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार ने पुलिस को देखकर कार सहित भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने पर कार चालक ने वाहन को दूसरी ओर निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण खो बैठी और खेतों में जा घुसी। पुलिस का आरोप है कि कार में सवार एक युवक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी निवासी गांव बख्तगढ़ जिला बरनाला व गुरशरण सिंह निवासी गांव रौंता, जिला मोगा (निहाल सिंह वाला क्षेत्र) के रूप में हुई है।

आरोपितों और कार की तलाशी के दौरान एक .32 बोर पिस्तौल और एक .25 बोर पिस्तौल बरामद की है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी, बरनाला पुलिस को कई मामलों में पहले से ही भगोड़ा घोषित है और इलाके का नामी गैंगस्टर माना जाता है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!