Edition

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, 900 नए स्टेशन होंगे स्थापित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 चंडीगढ़
 हरियाणा में सभी प्रमुख शहरी, औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। बिजली निगमों ने अब तक 789 ईवी चार्जिंग स्टेशन एवं प्वाइंट स्थापित कर दिए हैं। स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस साल 900 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि ई-मोबिलिटी नीति के अनुरूप पूरे प्रदेश में आधुनिक, सुलभ एवं विश्वसनीय ईवी चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा रही है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी आएगी।

इससे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। गुरुग्राम में 380 के लक्ष्य के मुकाबले 336, फरीदाबाद में 60 में से 49, मानेसर में 60 में से 54, सोनीपत में 150 में से 126, करनाल में 100 में से 89, पानीपत में 75 में से 64 तथा रोहतक में 75 के लक्ष्य के मुकाबले 71 ईवी चार्जिंग स्टेशन एवं प्वाइंट स्थापित किए जा चुके हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!