Edition

दतिया उपचुनाव, तुलसीराम सिलावट का बयान चर्चा में, बोल,नरोत्तम मिश्रा की एक पर्ची लेकर आ जाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का एक बयान राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “नरोत्तम मिश्रा की एक पर्ची लेकर आ जाना, इंदौर में सब हो जाएगा।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जनसभाएं और कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। भाजपा नेतृत्व चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर जोर दे रहा है।

 

सिलावट के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मंत्री की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। बयान के वायरल होने के बाद विपक्ष भी इसे लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!