Edition

सतना में तेंदुए का आतंक: भेड़ों के बाड़े पर हमला, 3 की मौत, 4 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में तेंदुए का आतंक: भेड़ों के बाड़े पर हमला, 3 की मौत, 4 घायल।

जिले के कोठी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात मोहार गांव में एक तेंदुए ने घर के सामने बने पशु बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य भेड़ें लापता हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मोहार गांव निवासी पशुपालक दीपेंद्र पाल ने अपने खेत में घर के सामने भेड़-बकरियों के लिए बाड़ा बनाया था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक जानवरों की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर झांकने पर परिवार ने एक तेंदुए जैसे जंगली जानवर को भेड़ों के झुंड पर हमला करते देखा। डर के कारण परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल सका।

सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचे तो तीन भेड़ें मृत मिलीं। वहीं, करीब 100 मीटर दूर चार भेड़ें घायल अवस्था में पड़ी थीं। तीन अन्य भेड़ों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुए के आतंक पर चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!