Edition

शादी से 3 दिन पहले मंगेतर की हत्या का आरोप, जीजा के साथ मिलकर रची साजिश; मंगेतर समेत 2 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी से महज तीन दिन पहले एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय नीरज हाजरा की हत्या उसकी मंगेतर उर्मिला कुमारी ने कथित तौर पर अपने जीजा सुभाष पासवान के साथ मिलकर साजिश रचकर करवाई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नीरज हाजरा की शादी उर्मिला कुमारी से तय हुई थी। 5 जुलाई को नीरज अचानक लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

 

जांच के दौरान नीरज का शव बिहार के बेला जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद मामला हत्या में बदल गया। पुलिस का दावा है कि उर्मिला कुमारी का अपने जीजा सुभाष पासवान से प्रेम संबंध था और वह नीरज से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रचीl

पुलिस ने बताया कि मामले में उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नोट: यह पुलिस जांच पर आधारित मामला है। आरोपियों के खिलाफ आरोप सिद्ध होना अभी बाकी है और अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!