भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में करीब आठ वर्ष बाद स्टेनोग्राफर और एएसआई (एम) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 100 पुलिस स्टेनोग्राफर और 400 एएसआई (एम) पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

डीजीपी के अनुसार, शासन के निर्देशों के अनुरूप लगभग 13 प्रतिशत पदों का परिणाम फिलहाल होल्ड रखा गया है। शेष पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
करीब आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुई इस भर्ती से मध्य प्रदेश पुलिस के प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का दावा किया है। जिन अभ्यर्थियों का परिणाम होल्ड रखा गया है, उनके संबंध में शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई कीl









