Edition

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट: PM की यात्रा से पहले सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम पर बम थ्रेट का संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पहले से ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। पुलिस ने सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्र की भी निगरानी तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंट्रोल रूम पर प्राप्त धमकी भरे संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एवं तकनीकी टीमों को भी लगाया गया है। फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर की सघन तलाशी जारी है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!