भोपाल-इंदौर संभाग के खनिज ग्रुप-5 की मिली जिम्मेदारी, डीएमएफ, ऑडिट, एनआरए और जीआईएस समेत कई महत्वपूर्ण कार्य भी जिम्मे…..
भोपाल। संचालनालय भू-विज्ञान एवं खनिज विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रीमती दीपमाला तिवारी ने संयुक्त संचालक के रूप में भोपाल में पदभार संभाल लिया है। रीवा से भोपाल पदस्थापना के बाद उन्हें खनिज प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं।
नवीन कार्य आवंटन के अनुसार दीपमाला तिवारी को भोपाल एवं इंदौर संभाग के खनिज ग्रुप-5 की प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही डीएमएफ, ऑडिट, एनआरए, जीआईएस और प्रदर्शनी से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। खनिज ग्रुप-3 से संबंधित नस्तियां उनके माध्यम से संचालक के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।
दीपमाला तिवारी कटनी, सतना, सीधी और रीवा सहित कई जिलों में खनिज अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। विभिन्न जिलों में विभागीय कार्यों का अनुभव रखने वाली तिवारी अब संचालनालय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगी।
21 सितंबर 2026 को जारी संशोधित कार्य आवंटन आदेश के बाद उन्होंने भोपाल में पदभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारी के तहत कामकाज शुरू कर दिया है।