Edition

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना नंबर दो, गुजरात सबसे आगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 लखनऊ
 पिछले कुछ वर्षों में यूपी पीएम सूर्य घर योजना में हर दिन एक नए आयाम लिख रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। भारत में अब घरेलू रूफटाप सोलर स्थापना में गुजरात नंबर एक पर है।

महाराष्ट्र जो नंबर दो पर चल रहा था, उस पर यूपी ने कब्जा कर लिया है और महाराष्ट्र अब तीसरे पायदान पर चला गया है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के अधिकारियों ने वेंडरों के साथ ही सोलर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग को इसके लिए आभार जताया है।

यूपी में वर्तमान में लाखों परिवारों को प्रतिदिन लगभग साढ़े छह लाख करोड़ मूल्य की मुफ्त सौर बिजली प्राप्त हो रही है। इसका क्रम हर दिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि यूपी एक नया अध्याय पीएम सूर्य घर योजना में लिखने जा रहा है।

अगले कुछ महीनों में यूपी बन सकता है नंबर वन
आने वाले चंद महिनों में उत्तर प्रदेश भारत में नंबर एक पर होगा। यही नहीं आने वाले समय में आसपास भी कोई राज्य नहीं होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश में रूफ टाप सोलर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। यह क्रेज अब दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि यूपीनेडा के साढ़े पांच हजार से अधिक वेंडरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली आकर्षक सब्सिडी से आम उपभोक्ता भी बिजली बचत या कहे पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सोलर लगवाकर मदद कर रहा है।

कुछ इस प्रकार हैं तीन प्रदेशाें में पीएम सूर्य घर योजना की संख्या
    गुजरात – 7,49,839
    उत्तर प्रदेश – 6,74,393
    महाराष्ट्र – 6,73,717

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!