Edition

प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, बम धमकी के बाद हर गतिविधि पर नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ईमेल में मोहाली के कई निजी स्कूलों, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जालंधर रेलवे स्टेशन और मोहाली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी उल्लेख करते हुए धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों, 3:11 बजे मोहाली मेयर कार्यालय तथा उसी दिन जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी विस्फोट किए जाएंगे। ईमेल में राजनीतिक और उग्रवादी नारे भी लिखे गए हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धमकी भरे ईमेल की साइबर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हर इनपुट को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है।

हाल के महीनों में भी पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उन मामलों में व्यापक तलाशी अभियान के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस बार भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!